Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट मे छात्र संघ का गठन सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी प्रिया भट्ट।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 27, 2025

प्रधानाचार्य राखी सक्सेना के दिशा निर्देश पर हुआ छात्र संघ का गठनपीएम श्री अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट मे आज मंगलवार को प्रधानाचार्य राखी सक्सेना के दिशा निर्देश पर छात्र संघ के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से छात्राओं का चयन किया गया। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना ने बताया अध्यक्ष पद पर कुमारी प्रिया भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर कुमारी मुस्कान पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी तनु सामंत तथा सचिव पद पर खुशी राय का चयन विद्यालय में उपस्थित छात्राओं की सहमति के आधार पर किया गया। सभी चयनित पदाधिकारी को अध्यापिका श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती नीता लोहनी एवं रेखा पंत के द्वारा शपथ दिलाई गई। चयन प्रक्रिया संपन्न कराने में विद्यालय परिवार के द्वारा सहयोग किया गया। चयनित पदाधिकारियो को प्रधानाचार्य राखी सक्सेना के द्वारा शुभकामनाएं दी गई तथा अपने कार्य को ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

जरूरी खबरें