Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जलभराव की समस्या डीएम ने किया पाटन पुल का स्थलीय निरीक्षण विभागों को दिए सख्त निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 9, 2026

जलभराव की समस्या डीएम ने किया पाटन पुल का स्थलीय निरीक्षण विभागों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में मानसून से पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा जलभराव एवं आपदा संबंधी संभावित समस्याओं की रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती शाम हुई भारी वर्षा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लोहाघाट के पाटन पुल क्षेत्र में जलभराव एवं कूड़ा जमा होने की समस्या का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था, नालियों की स्थिति तथा निर्माणाधीन कलवर्ट कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता को निर्माणाधीन कलवर्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं, जिससे वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके और भविष्य में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारियों को क्षेत्र की नालियों की नियमित साफ-सफाई, सिल्ट एवं कूड़ा हटाने तथा कूड़ा निस्तारण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों एवं नालियों में कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें