Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:प्रा0शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा के घर पर हमला ब्लॉक प्रमुख पर लगे आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 15, 2025

बोहरा की पत्नी ने पुलिस में ब्लॉक प्रमुख सहित 10 के खिलाफ दी नामजद तहरीर। जान माल का बताया खतरा। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।
प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के घर पर 14 अगस्त गुरुवार की रात कुछ लोगों के द्वारा हमला कर तोड़फोड़ व गाली गलौज की गई है। घटना की तहरीर आज 15 अगस्त शुक्रवार को गोविंद सिंह बोहरा की पत्नी भागीरथी बोहरा के द्वारा लोहाघाट थाने में लोहाघाट के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक सहित उनके साथियों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नाम जद तहरीर दी है। तहरीर में भागीरथी बोहरा के द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर में कहा गया है 14 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:00 बजे के आसपास मेरे पति के मोबाइल में काल आई। उसके बाद रात 11:15 बजे के लगभग नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक अपने साथियों देवेंद्र बोरा ,गिरीश ढेक, दिनेश महरा ,सतीश महरा ,गिरीश महरा ,निर्मल फर्त्याल ,अमित फर्त्याल ,शिवराज सिंह बोरा व गौतम सिंह मेहता के साथ मेरे निवास हथरंगिया(लोहाघाट)के मुख्य गेट को खोलकर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की नीयत से गिरोह बनाकर घर मे घुसे और मेरे घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया तथा हाथ में हथियार लहराते हुए हमारे शयन कक्ष में गलत नीयत से घुस गए और कहने लगे आज सभी को जान से मार देंगे और मां बहन की अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जिसे देखकर मेरे पति व बच्चे भाग कर दूसरी मंजिल में चले गए और दरवाजे को मजबूती के साथ बंद कर दिया कहा इन लोगों के द्वारा घर में तोड़फोड़ की नीयत से घर का सारा सामान फेंक दिया और जो भी सामान मिला उसे तोड़फोड़ दिया। दूसरी मंजिल में मेरे पति के द्वारा थाना अध्यक्ष लोहाघाट व पुलिस अधीक्षक चंपावत को फोन द्वारा सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मेरे आवास पर पहुंची पुलिस को आता देख सभी लोग वहां से भाग गए और भविष्य में देख लेने की धमकी दी तहरीर में कहा गया है इस बीच पुलिस हमसे पूछताछ कर रही थी तो यह लोग वापस घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे जिसमें से कुछ लोगों को पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले गई। तहरीर में भागीरथी बोहरा ने थाना अध्यक्ष लोहाघाट से सभी आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है कहा इन लोगों से मुझे और मेरे परिवार की जान माल का खतरा पैदा हो गया है तथा भविष्य में मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदार महेंद्र सिंह ढेक होंगे उन्होंने कहा इस घटना के साक्ष्य सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है ।उन्होंने सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है कहा घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है। मामले में थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना की तहरीर मिल चुकी है मामले में जांच करने के उपरांत सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले मे पुलिस क्या कार्यवाही करती है यह जांच के बाद पता चल पाएगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जरूरी खबरें