Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीडब्ल्यूडी की संपत्ति को प्रचार का माध्यम बनाने पर पीडब्ल्यूडी ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को जारी किया नोटिस।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

पीडब्ल्यूडी की संपत्ति को प्रचार का माध्यम बनाने पर पीडब्ल्यूडी ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को जारी किया नोटिस।

लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की संपत्ति को कांग्रेस व अपने प्रचार का माध्यम बनाने के मामले का लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा संज्ञान लिया गया । लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के मुताबिक बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति में किसी भी पार्टी या अपना प्रचार प्रसार करना या रंग रोगन करना, होल्डिंग्स लगाना असंवैधानिक है। अधिशासी अभियंता ने बताया कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नाम से लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की सड़कों के किनारे बने पैराफिट्स में बिना अनुमति के रंग रोगन किया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया जिसके लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष को विभाग के द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है।नोटिस में एक महीने के भीतर विभाग के पैराफिटस व दीवारों को पुरानी स्थिति में लाने को कहा गया है। कहा अगर एक महीने के भीतर पैराफिट्स को पुरानी स्थिति में नहीं लाया गया तो विभाग अग्रिम कार्रवाई करने को मजबूर होगा। नोटिस में यह भी कहा गया है इस प्रकार से रंग रोगन करने से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की संपत्तियों पर चुनाव प्रचार करना चर्चाओं में बना हुआ है।

जरूरी खबरें