रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्कूटी रपटने से रेडियोलॉजिस्ट घायल उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित। वापस लौटे मरीज
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 4, 2025
स्कूटी रपटने से रेडियोलॉजिस्ट हुई घायल उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित। वापस लौटे मरीज
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा शुक्रवार सुबह अस्पताल आने के दौरान स्कूटी रपटने से घायल हो गई ।जिस कारण शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ना होने से दूर-दूर क्षेत्र से आई कई गर्भवती महिलाएं वापस घरों को लौटी।
उप जिला चिकित्सालय की चिकित्साअधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया आज सुबह रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा अस्पताल आने के दौरान अपने घर के पास स्कूटी रपटने से घायल हो गई जिस कारण आज अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रही ।डॉक्टर मंडल ने बताया सोमवार से अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु होने की उम्मीद है। वहीं अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मालूम लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हफ्ते में मात्र तीन दिन अल्ट्रासाउंड सेवा संचालित रहती है।