Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नहर में तब्दील हुआ रामलीला मैदान हनुमान मंदिर मार्ग। लोगों ने पालिका के खिलाफ जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

नहर में तब्दील हुआ रामलीला मैदान हनुमान मंदिर मार्ग। लोगों ने पालिका के खिलाफ जताई नाराजगी।

बरसात ने खोली पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल। लोगों का चलना हुआ दूभर।

लोहाघाट।बारिश ने लोहाघाट पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। आज रविवार को हो रही बारिश के चलते लोहाघाट का रामलीला मैदान हनुमान मंदिर मार्ग नहर में तब्दील हो गया है। जिस कारण लोगों का इस मार्ग में चलना दूभर हो रहा है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने पालिका की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए नगर के आंतरिक मार्गों के ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने की मांग की है। लोगों ने कहा पालिका के द्वारा नगर के सभी मार्गों की नालियां ढक तो दी है पर ड्रेनेज सिस्टम बनाना भूल गई जिस कारण बारिश होते ही पालिका के अधिकतर मार्ग नहर में तब्दील हो जाते हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। लोगों ने कहा मार्ग में बहते हुए बरसाती पानी के साथ बहता हुआ सीवर व कूड़ा लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बड़ा रहा है। लोगों ने पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा पालिका के द्वारा बिना किसी ड्रेनेज प्लान के नगर की नालियों को ढक दिया गया है। जिस कारण लोगों को बरसात में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बरसात में लोगों का नगर की सड़कों में चलना मुश्किल हो जाता है।लोगों ने पालिका से नगर के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की मांग की है। इसके अलावा घरों से सड़कों में छोड़े गए पाइप भी लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इन पर भी पालिका के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि पालिका नगर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के दावे करती है। अब देखना है पालिका नगर के ड्रेनेज सिस्टम ठीक करती है या लोगों को बरसात में नहर में तब्दील होती सड़कों में ही चलना पड़ता है लोगों ने कहा पालिका से कई बार ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने की मांग की गई पर हर बार सिर्फ आश्वासन मिले समस्या का समाधान नहीं हुआ लोगों ने प्रशासन से लोहाघाट नगर के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक कर जनता को बरसात में राहत देने की मांग की है।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की महाविद्यालय को जाने वाली सड़क भी बरसात होते ही बाड़ीगाड़ के पास लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बरसात होते ही यह सड़क भी नहर में तब्दील हो रही है जिस कारण लोगों में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के खिलाफ भी गहरी नाराजगी है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से नालियों की सफाई और निर्माण की मांग की है।

जरूरी खबरें