Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट : 125 वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला की तालीम शुरू। बाहर क्षेत्रो से भी बुलाई जाएंगी रामलीला की टीमें।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 18, 2025

लोहाघाट की 125 वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला की तालीम शुरू।

बाहर क्षेत्रो से भी बुलाई जाएंगी रामलीला की टीमें।

22 सितंबर पहले नवरात्रि से होगा भव्य शुभारंभ।लकड़ी के छिलकों के ऊजाले से शुरू हुई लोहाघाट नगर की रामलीला इस वर्ष अपने शानदार सफर के 125 वे वर्ष में प्रवेश कर रही है। श्री राम सेवा सांस्कृतिक कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर रामलीला को काफी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व महासचिव मुकेश शाह ने बताया इस वर्ष नगर की रामलीला अपने शानदार 125 वे में वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला का मंचन 22 सितंबर पहली नवरात्रि से किया जाएगा। बताया रामलीला मंचन के लिए तालीम आज 18 अगस्त से शुरू हो गई है। कहा रामलीला की तालीम नगर पालिका हाल में की जा रही है।उन्होंने समस्त कलाकारों से समय पर तालीम में पहुंचने की अपील की है। मेहता ने कहा रामलीला के 125वे वर्ष को काफी भव्य तरीके से मनाया जाएगा ।उन्होंने कहा इस वर्ष बाहर से भी रामलीला की टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। कहा रामलीला मंचन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मेहता ने कहा लकड़ी के छिलकों के उजाले से लोहाघाट की रामलीला का शुरू हुआ सफर, लालटेन की रोशनी से होता हुआ आज बिजली की चकाचौध व आधुनिक लाइटिंग के बीच हो रहा है। मेहता ने कहा रामलीला कमेटी उन रामलीला के कलाकारों व सहयोगियों को धन्यवाद देती है जिन्होंने लोहाघाट की रामलीला को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। कहा आज कई कलाकार व सहयोगी उनके बीच नहीं रहे। वही तालीम के लिए हाल उपलब्ध कराने के लिए कमेटी के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें