Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका सभागार में राशन कार्ड केवाईसी शिविर का आयोजन। बड़ी तादाद में केवाईसी करने पहुंचे लोग।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

पालिका सभागार में राशन कार्ड केवाईसी शिविर का आयोजन। बड़ी तादाद में केवाईसी करने पहुंचे लोग।

कल बुधवार को भी पालिका सभागार में भी होगा केवाईसी शिविर का आयोजन। 31 दिसंबर तक केवाईसी करना अनिवार्य।सरकार के निर्देशों के तहत खाद्य पूर्ति विभाग के द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों के केवाईसी कराए जा रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। आज मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक लोहाघाट चंद्रकला चतुर्वेदी के नेतृत्व में लोहाघाट के पालिका सभागार में राशन कार्ड केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया है ।शिविर में बड़ी तादाद में लोग बच्चों सहित राशन कार्ड की केवाईसी करने पहुंच रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया सभी राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड में अंकित पूरे परिवार की केवाईसी कराना अनिवार्य है ।जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है उन्होंने बताया राशन कार्ड की केवाईसी ना होने पर राशन का वितरण रोक दिया जाएगा। उन्होंने बताया पूर्व में सस्ता गल्ला की दुकानों में उपभोक्ताओं की केवाईसी कराई गई थी बचे हुए उपभोक्ताओं के लिए विभाग द्वारा सिविल लगाकर राशन कार्ड की केवाईसी कराई जा रही है उन्होंने बताया आज मंगलवार को शाम 5:00 तक राशन कार्ड की केवाईसी नगर पालिका सभागार में की जा रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आकर अपने-अपने राशन कार्ड की केवाईसी करने की अपील की है। उन्होंने कहा 31 दिसंबर तक राशन कार्ड में चढ़े सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी करनी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कल बुधवार को भी राशन कार्ड केवाईसी शिविर का आयोजन पालिका सभागार में किया जाएगा उन्होंने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनिवार्य रूप से केवाईसी करने की अपील की है। उन्होंने बताया 31 दिसंबर के बाद शासन के द्वारा जो भी निर्देश आएंगे उनका पालन किया जाएगा।दा आज EKyc करने में अमन विश्वकर्मा खाद्य आपूर्ति विभाग ऑपरेटर के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें