Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल मानेश्वर के साकेत जोशी ने जेईई एडवांस परीक्षा की उत्तीर्ण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 2, 2025

साकेत की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए जताई खुशी।होली विजडम स्कूल मानेश्वर (चंपावत) के छात्र साकेत जोशी ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की। साकेत जोशी ने सीआरएल (CRL) रेंक 1883 प्राप्त की। साकेत ने इसी वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर से 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि साकेत हमेशा विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहे एवं स्वाध्याय से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। साकेत के पिता हिमांशु जोशी पशुधन विकास अधिकारी के पद पर चौमेल में कार्यरत हैं जबकि माता जया जोशी गृहणी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय एवं शिक्षक जीवन पांडे, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, अंकित जोशी, भागीरथ सोराड़ी, सुभाष गहतोड़ी, हंसा भट्ट, बबीता जोशी, दीपिका पुनेठा , नेहा दत्ता, हिमांशु खर्कवाल, दीपिका पांडे भारत तिवारी, पंकज कुमार, रविंद्र कार्की, पंकज राय आदि ने खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

जरूरी खबरें