Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:देवदार बनी में हुएअतिक्रमण पर एसडीएम ने जताई नाराजगी अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

मंगलवार को चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने लोहाघाट डाक बंगले की देवदार बनी में हो रहे अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी व वन विभाग को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम नीतू डांगर ने देवदार बनी का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जंगल में अतिक्रमण पाया। मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई कहा क्षेत्र में जंगलों व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।मामले में प्रशासन का बुलडोजर मंगलवार को एक बार फिर अतिक्रमण पर चल सकता है।

जरूरी खबरें