Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ बाबा ढेरनाथ मंदिर में सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 16, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ बाबा ढेरनाथ मंदिर में सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ

22 अगस्त को हवन यज्ञ व भंडारे के साथ होगा समापन।

ढेरनाथ से भगवती मंदिर तक निकाली गई भव्य कलश यात्रालोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के प्राचीन बाबा ढेर नाथ मंदिर डूंगरी फर्त्याल में आज 16 अगस्त से क्षेत्रीय जनता के सहयोग से सात दिवसीय संगीतमय महाशिव पुराण कथा का मातृशक्ति व भक्तों के द्वारा निकल गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा ढेर नाथ से भगवती मंदिर तक निकाली गई । कथा वाचक शैलेंद्र नाथ जी द्वारा महाशिवपुराण कथा का वाचन किया जा रहा है । शिव महापुराण कथा बाबा भक्तइनाथ के निर्देश पर आयोजित की जा रही है जिसमें समस्त क्षेत्र वासियों के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है।कथा में मुख्य यजमान ग्राम प्रधान राजू फर्त्याल, दरबान फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, नवीन फर्त्याल, दीपक फर्त्याल ,हरीश फर्त्याल एवं सभी भक्तजन और ग्रामवासी इस कार्य मे बढ़ चढ़कर अपनी भागेदारी दे रहे है। ग्राम प्रधान राजू प्रत्यायल ने बताया कथा का 22 अगस्त को भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर शिव महापुराण कथा को भव्य वह सफल बनाने की अपील की है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त ढेर नाथ मंदिर पहुंचे।

जरूरी खबरें