Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में शांतिकुंज हरिद्वार ने कहा ‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

“संसार में आया हर प्राणी अपनी माता का ऋणी”शांति कुंज हरिद्वार द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में विशेष व्याख्यान, विषय-‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’ पर आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुज कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र तथा अध्यक्षता डॉ. संगीता गुप्ता एवं संचालन डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा किया गया l कार्यक्रम में अनुज कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट निर्माण में युवाओं को स्वस्थ, प्रतिभाशाली, प्रखर, तेजस्वी, बुद्धिमान, सभ्य, संस्कारवान पीढ़ी बनाना प्रत्येक माता-पिता की हार्दिक इच्छा होती है l जो समाज मातृशक्ति का अपमान करता है, उसका पतन हो जाता है l नारी को स्वस्थ, सुरक्षित, सुशिक्षित, स्वालंबी और प्रगतिशील बनाये बिना श्रेष्ठ समाज की रचना का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सकता l अध्यक्षता करते हुए डॉ. संगीत गुप्ता ने कहा कि गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार समाज में सद्भाव एवं संस्कारवान समाज रचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भविष्य में महाविद्यालय में भी शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा छात्रों का मनोबल बढ़ाये जाने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा l डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुमन पाण्डे, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. शान्ति, डॉ. अनिता खर्कवाल, डॉ. अनिता टम्टा, डॉ. भगत राम लोहिया, डॉ. सोनाली कार्तिक, डॉ. बंदना चंद, डॉ. दीपक चंद, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शांति, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. सरोज यादव, डॉ. मीना जोशी, श्रीमती चंद्रा जोशी, चंद्र शेखर ओली, प्रकाश ढेक, विनोद पाटनी, सहित प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे l

जरूरी खबरें