Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डुंगराबोरा विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ भाषा समर कैंप का सफल समापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

डुंगराबोरा विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ भाषा समर कैंप का सफल समापनलोहाघाट विकासखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगराबोरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों व समुदाय के सहभागिता से विद्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए।इसी के साथ विद्यालय में गत दस दिनों से संचालित भाषा समर कैंप का भी सफलतापूर्वक समापन किया गया। नोडल अधिकारी विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि शिविर अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इसका उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने संस्कृत संभाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, लघु बाल फिल्मों के निर्माण तथा दृश्य-श्रव्य उपकरणों के उपयोग जैसे विविध रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर में प्रतिदिन शिक्षिका निर्मला मुरारी द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।समापन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष बसंती देवी, पीटीए अध्यक्ष संतोक सिंह, सदस्य गिरीश सिंह, संदर्भदाता निर्मला, सहयोगी शिक्षक श्याम राम टम्टा, शिक्षिका नेहा पाटनी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें