रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुरेश जोशी बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष ।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 2, 2026
सुरेश जोशी बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष ।
लोहाघाट के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ईराकोट में तैनात फार्मेसी अधिकारी सुरेश चंद्र जोशी को राजकीय फार्मेसी अधिकारियों के संगठन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है ।जोशी इससे पूर्व भी संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता ,चंपावत जिला अध्यक्ष, प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन (फीपो) के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं। 30 दिसंबर 2025 को संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती एवं महामंत्री डॉ सतीश पांडे द्वारा जारी कार्यकारिणी के विस्तार पत्र में सुरेश जोशी को प्रांतीय उपाध्यक्ष( केंद्रीय मामले( राज की ऐलो0 चिकित्सालय धोन में कार्यरत भूपेश जोशी को मुख्य प्रवक्ता ,उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में तैनात अनिल गढ़कोटी को स्टेट कोऑर्डिनेटर व राजकीय चिकित्सालय पुलहिंडोला में तैनात डाक्टर मनोज कुमार आर्य को विशेष परामर्श दाता मनोनीत किया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई देते हुए सीएमओ चंपावत, डॉक्टर देवेश चौहान ,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ,प्रदेश महामंत्री डॉ सतीश पांडे ,निर्मला ओली, कुलदीप राय ,मृत्युंजय वर्मा ,योगेश कनौजिया ,मीनू राणा ,प्रेम राम ,जिला अध्यक्ष चंपावत विष्णु गिरी गोस्वामी, जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा ,ज्योति नरियाल, लक्ष्मण गिरि, शेखर सिंह गोरखा ,ममता विश्वकर्मा ,गिरीश खर्कवाल आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।