Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस के उपयोग की सूचना पर तहसीलदार ने की छापेमारी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 10, 2025

लोहाघाट व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस के उपयोग की सूचना पर तहसीलदार ने की छापेमारी।

10 व्यापारियों से खरीदवाए गए व्यवसायिक गैस सिलेंडर।

तहसीलदार के कार्यवाही से मचा हड़कंप।लोहाघाट नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानो में घरेलू रसोई गैस के उपयोग की सूचना पर आज शुक्रवार को तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस गोदाम व राजस्व कर्मियों के साथ नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया आज व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के उपयोग की सूचना पर नगर के लगभग 16 होटल व ढाबों में छापेमारी की गई तथा प्रतिष्ठान स्वामियों को घरेलू रसोई गैस का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। तहसीलदार नेगी ने बताया 10 व्यापारियों से तत्काल व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर खरीदवाए गए तथा भविष्य में प्रतिष्ठानों में घरेलू रसोई गैस का प्रयोग न करने की सख़्त चेतावनी दी गई ।टीम में गैस गोदाम प्रबंधक उमेद सिंह तथा गैस गोदाम व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें