Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :ग्रोथ सेंटर लोहाघाट में 50 दिनी डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन। प्रशिक्षण भी रोजगार भी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

दर्जा राज्य मंत्री पांडे व पालिका अध्यक्ष वर्मा ने पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की पहल का किया स्वागत।भारतीय वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में चम्पावत जिले के लोहाघाट मे 50 दिवसीय डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आज बुधवार 27 अगस्त को समापन हो गया है । जिले के लोहाघाट स्थित ग्रोथ सेंटर में लौह शिल्प पर आधारित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि वन विकास परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने किया । इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 30 से अधिक महिला पुरुष लोह शिल्पियों ने प्रतिभाग किया । जिन्हें लौहशिल्प से आधुनिक साज सज्जा के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि वे भविष्य में इसमे निपुण बन कर स्वरोजगार कर सके । समापन अवसर पर बोलते हुए दर्जा मंत्री पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्थानीय शिल्पीयो को आगे बढ़ाने के लिए 50 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जो लोह शिल्प के बहुत सुंदर उत्पाद बना रहे है । उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण माननीय प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल की परिकल्पना को परिलक्षित करता है । कार्यक्रम में भारत सरकार हस्तशिल्प मंत्रालय के डिजाइनर सौरव मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार के हस्तशिल्प द्वारा जिले के लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में लौह शिल्प पर 50 दिवसीय डिजाइनिंग एव डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे 30 से अधिक महिला व पुरुष लोह हस्तशिल्पियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में डिजाइनिंग , डिमांड , ट्रेंड के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षणार्थियों को 300 रुपये प्रतिदिन का सुविधा शुल्क भी भारत सरकार की ओर से दिया गया।वही कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर अमित कुमार ने बताया कि इस 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोहाघाट के लौह से निर्मित कड़ाही व अन्य बर्तनों से हटकर आधुनिक साजो सामान, नई नई वस्तुएं जिनमे फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड, टेविल स्टैंड, झालर, डोर पॉट बनाना सिखाया गया जिन्हें लोह शिल्पियों के द्वारा बहुत बेहतरीन तरीके से सीख कर प्रशिक्षण के दौरान एक से बढ़कर एक उत्पाद तैयार किए गए । उन्होंने कहा इसके निर्माण की जानकारी लेकर लोह शिल्पी भविष्य में स्वरोजगार से जुड़ सके । 50 दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं ने कहा कि ग्रोथ सेंटर से जुड़ने के बाद उन्हें यहाँ लोह शिल्प से घर के साजो सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जो भविष्य में उनके लिए लाभदायक होगा तथा उनके स्वरोजगार का एक बड़ा माध्यम भी बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परियोजना निदेशक विम्मी जोशी तथा ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार व चंपावत जिला प्रशासन को उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। समापन समारोह में मुसीर अहमद बीएमएम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पंकज तिवारी ,खादी ग्रामउद्योग के राजीव पाठक, एरिया कोऑर्डिनेटर भगत कोहली के साथ-साथ लोह शिल्पी सुनीता देवी, नेहा टम्टा, रोहित कुमार, शांताराम, महेंद्र कुमार , रेनू देवी, महेश्वरी देवी, जानकी देवी ,सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें