रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:प्रशासन की टीम ने भेड़खान क्षेत्र में की छापामारी बड़ी संख्या में मिले सुखाए गए देवदार व कब्जा की गई भूमि।
Laxman Singh Bisht
Tue, May 27, 2025
प्रशासन की टीम ने भेड़खान क्षेत्र में की छापामारी बड़ी संख्या में मिले सुखाए गए देवदार व कब्जा की गई भूमि।
लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा भेड़ खान क्षेत्र में देवदार के पेड़ों को सुखाने व भूमि को कब्जा कर खरीद फरोख्त के मामले को प्रमुखता से उठाया था।इसके बाद प्रशासन हरकत में आया प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर राजस्व, वन विभाग व पालिका की संयुक्त टीम के द्वारा भेड़ खान क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान टीम को बड़ी संख्या में देवदार के सुखाए गए और लोपिंग किए गए पेड़ मिले तथा बड़ी मात्रा में भूमि में अवैध कब्जा किया गया पाया गया।
कुछ भवन स्वामियों के द्वारा देवदार के पेड़ों को अपने भवन के बीच ही दबा दिया गया था। इतनी बड़ी संख्या में सुखाए गए पेड़ों को देखकर टीम भी हैरान रह गई। टीम के द्वारा मामले में कई भवन स्वामियों से पूछताछ की गई।टीम के कर्मचारियों ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। मालूम हो वर्तमान में लोहाघाट के भेड़ खान क्षेत्र में देवदार के पेड़ों को सुखाकर बन भूमि को कब्जाने का धंधा जोरों में चल रहा है ।
अब देखना है प्रशासन मामले में क्या कार्रवाई करता है अगर प्रशासन के द्वारा सख्त रुख नहीं अपनाया गया तो इस क्षेत्र से देवदार के पेड़ों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। टीम मे कानूनगो राजेंद्र गोस्वामी ,महेंद्र चौड़िया, राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार ,रवि फर्त्याल ,अमित सिंह सीपाल ,हिमांशु बिष्ट , बनदरोगा नंदा वल्लभ भट्ट, बन बीट अधिकारी रोहित ढेक ,अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी व प्रमोद महर शामिल रहे।