Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गूंगा बहरा बन लोगों को ठगने वाला गैंग सक्रिय। किसान नेता ने पुलिस के किए हवाले।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

गूंगे बहरों को बोलते देख किसान नेता आश्चर्यचकित।लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल गूंगा बहरा बनकर ग्रामीणों को ठगने वाला गैंग सक्रिय हुआ है। इस गैंग के सदस्य एक प्रमाण पत्र लेकर घूम रहे हैं ।जिसमें कई बड़े-बड़े अधिकारियों, नेताओं के हस्ताक्षर और मोहर लगी हुई है ।जिसमें यह लिखा गया है कि यह व्यक्ति जन्म से गूंगा बहरा है तथा बहुत गरीब है अतः अधिक से अधिक लोग इसकी मदद करें। यह लोग अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे हैं। जहां यह गूंगा बहरा बनने का नाटक कर इस प्रमाण पत्र को ग्रामीण महिलाओं व ग्रामीणों को दिखा रहे हैं ।जिस पर तरस खाकर ग्रामीण इन लोगों को धन राशि से दे रहे हैं। लोहाघाट के गंगनौला निवासी किसान नेता चंद्रदत्त जोशी ने बताया आज उनके गांव गंगनौला में भी इसी गिरोह का एक सदस्य आया था और गूंगा बहरा बनने का नाटक कर लोगों से काफी धनराशि इकट्ठा कर चला गया। चंद्रदत्त जोशी ने बताया जब लोहाघाट में उन्होंने इस व्यक्ति को देखा तो रोडवेज बस अड्डे के पास वह अपने साथियों से बातचीत कर रहा था जब उन्होंने इन गूंगे बहरों को आपस में बातचीत करते हुए देखा तो वह आश्चर्यचकित हो गए और उस व्यक्ति के पास पहुंचे जिससे उनके द्वारा थोड़ा सख्ती से पूछताछ की गई तो इस व्यक्ति ने बताया वह गूगा बहरा नहीं है। चंद्रदत्त जोशी ने बताया उसके बाद उन्होंने लोहाघाट पुलिस को सूचना देकर इन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से गूंगा बहरा बनकर आने वाले इन व्यक्तियों के झांसे में ना आने तथा सूचना पुलिस को देने की अपील की कहा यह कोई गूंगे बहरे नहीं है बल्कि शातिर ठग है।

जरूरी खबरें