Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :पालिका ने व्यापारियो द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। व्यापारियों ने एक तरफा कार्यवाही का लगाया आरोप।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

पालिका ने व्यापारियो द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। व्यापारियों ने एक तरफा कार्यवाही का लगाया आरोप।लोहाघाट नगर पालिका ने नगर के स्टेशन बाजार में मंगलवार राजमार्ग में व्यापारियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। पालिका की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पालिका कर्मियों ने अतिक्रमणकारी व्यापारियों के अतिक्रमण को हटाते हुए उनके सामान को जब्त कर लिया । व्यापारी मोहन सिंह बोनाल ने पालिका पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। बोनाल ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर बाहर के व्यापारियों के द्वारा रेड़ी व ठेले लगाकर राजमार्ग में कब्जा किया गया है जिस कारण अकसर जाम की समस्या बनी रहती है।पर पालिका के द्वारा आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई सिर्फ उन पर ही कार्रवाई की गई है ।उन्होंने कहा पालिका कर्मियों ने उन्हें समान उठाने का मौका तक नहीं दिया उनके सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है जिस कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वही पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरव नेगी ने कहा अतिक्रमण कारियो को पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने को कहा गया था पर उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिस कारण आज यह कार्रवाई की गई है। कहा आगे भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। वही लोगों ने कहा सिर्फ एक दो व्यक्ति पर पालिका की कार्रवाई उचित नहीं है। लोगों ने कहा स्टेशन बाजार मे राजमार्ग पर कब्जा किए लोगों को सब्जी मंडी में शिफ्ट किया जाए। अभियान में पालिका कर्मी प्रमोद महर, सुमित गड़कोटी सहित संजय कुमार व अन्य पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

जरूरी खबरें