Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नर्सरी से पानी भरने वाले लोगों की समस्या का डीएम के निर्देश पर हुआ समाधान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

नर्सरी से पानी भरने वाले लोगों की समस्या का डीएम के निर्देश पर हुआ समाधान।

लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत व अधिशासी अभियंता लोहाघाट को दिया धन्यवादलोहाघाट में वन विभाग की नर्सरी से नगर के काफी लोग पीने का पानी भरते हैं ।बीते दिनों एक टिप्पर यहां पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ।टिप्पर के द्वारा वन विभाग के गेट व पुलिया की रेलिंग को तोड़ दिया गया था जिस कारण नर्सरी की टंकी में जाने वाला मार्ग बंद हो गया था । लाल मिट्टी होने के कारण यहां पर पेयजल भरने के लिए आने वाली जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने बताया लाल मिट्टी मेंफिसलन होने के कारण लोग यहां पर फिसल रहे थे ।लोगों को पानी भरने में काफी दिक्कतो सामना करना पड़ रहा था ।लोहाघाट दौरे पर पहुंचे जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को लोगों के द्वारा इस समस्या से अवगत कराया तथा समस्या के समाधान की मांग की ।मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम मनीष कुमार ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को मार्ग का निर्माण करने के निर्देश दिए ।मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता कांडपाल के निर्देश पर आज मंगलवार को नर्सरी में मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिससे पानी भरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता, वीरेंद्र धोनी आदि लोगों ने कहा मार्ग अवरुद्ध होने से पानी भरने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी कई महिलाए यहां पर फिसल कर चोटिल हो चुकी थी। उन्होंने कहा समस्या का समाधान करने व मार्ग बनाने के लिए वह सभी लोग जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लिया। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र नर्सरी व अक्कल धारे के पास दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तथा ओवर स्पीड वाहनों में लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर भी एन 0एच के द्वारा लगा दिए गए हैं। जिससे पैदल चलने वाले व पानी भरने आने वाले लोगों व स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिल रही है।

जरूरी खबरें