Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हथरंगिया में लगा भीषण जाम एक घंटे फंसे स्कूली छात्र पुलिस रही नदारद ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के दावे हवा हवाई हुए साबित।

लोगों की एसपी चंपावत से यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांगलोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था दिन प्रतिदिन पटरी से उतरने जा रही है आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है ।पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में नाकाम साबित नजर आ रही है ।सोमवार सुबह स्कूल समय में नगर के हथरंगिया में भीषण जाम लग गया ।जिसमें स्कूल बसों के साथ-साथ कई अन्य वाहन बुरी तरह फस गए। लगभग एक घंटे चले जाम में वाहन तो दूर लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया जाम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे बच्चे काफी परेशान नजर आए। इस दौरान पुलिस नदारद रही। किसी तरह लोगों ने जाम खुलवाया। पूर्व सभासद नवीन नाथ ने बताया लोगों के द्वारा सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं और स्कूल समय में सड़कों में दोनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और व्यवस्था सुचारु करने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं रहता है ।जिसके चलते आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्कूल समय में यातायात व्यवस्था सुचारु करने तथा बड़े वाहनों पर रोक तथा सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने की मांग की है। मालूम हो कुछ दिन पूर्व लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने एसडीएम लोहाघाट से स्कूल समय में वन में ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की गई थी।एसडीएम लोहाघाट के द्वारा वन व्यवस्था लागू करने का लोगों को आश्वासन भी दिया था।पर अभी तक मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी नजर आ रही है ।वही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ,व्यापार संघ महासचिव विवेक ओली व अन्य लोगों ने एसपी चंपावत व प्रशासन से स्कूल समय में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द वन में ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने तथा सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही की मांग की है। कहा आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ता है।जाम खुलवाने में सभासद नवीन नाथ, पीआरडी दीपक सिंह मेहता, विनीत सग्टा आदि लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें