Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मानेश्वर खेतीगाड़ सड़क में रोड पिलर बनाने का कार्य हुआ शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

मानेश्वर खेतीगाड़ सड़क में रोड पिलर बनाने का कार्य हुआ शुरू। लोहाघाट की मानेश्वर- मजेड़ा- कफ़ललेक एवं खेतीगाड़ के लिए सड़क बनाने की बाधाएं दूर हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि उसमें कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की "क्विक एक्शन" की कार्य संस्कृति का असर सभी विभागों में दिखाई दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के अनुसार प्रस्तावित मार्ग में रोड पिलर लगाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक चरण की कार्यवाही के बाद आगे का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा यहां के पलायन से उजड़े हुए गांव को फिर आबाद करने के लिए इस सड़क को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा हुआ है। मालूम हो कि इस सड़क के बनने से कफ़ललेख व खेतीगाड़ दोनों गांवों के लोग अपने पूर्वजों की विरासत को आबाद करने का पक्का मूड बनाए हुए हैं।

जरूरी खबरें