Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुलहिंडोला में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों मे जल संस्थान के खिलाफ भारी आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

पुलहिंडोला में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों मे जल संस्थान के खिलाफ भारी आक्रोश।

5 से 6 दिन में ग्रामीणों को मिल पा रहा है नाम मात्र का पानी।

जिलाधिकारी से गुहार लगाएंगे ग्रामीण
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पुलहिंडोला क्षेत्र में पेयजल के लिए लंबे समय से हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण जल संस्थान के अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं। क्षेत्र के मदन सिंह धौनी ,लक्ष्मन सिंह भंडारी,राम सिंह बोहरा ,जगदीश चन्द्र जोशी ,महेश चंद्र जोशी ,रूप सिंह भंडारी ,ईश्वर सिंह पवन सिंह आदि ने बताया पुलहिंडोला क्षेत्र में काफी लंबे समय से जल संस्थान की लापरवाही के चलते पेयजल की किल्लत बनी हुई है।जल संस्थान के द्वारा 5 से 6 दिन में जनता को नाम मात्र का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कई बार जल संस्थान के अभियंता से समस्या के समाधान की मांग की गई पर उनके द्वारा जनता की समस्या के समाधान के लिए कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने कहा बरसात के मौसम में भी पुलहिंडोला की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द जल संस्थान के द्वारा पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण जल संस्थान के खिलाफ धरने में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान विभाग की होगी ।ग्रामीणों ने कहा जल्द समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण जिला अधिकारी चंपावत से मुलाकात करेंगे। मामले को लेकर क्षेत्र में जल संस्थान के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है। समस्या से महिलाएं व बच्चे सबसे अधिक परेशान है।

जरूरी खबरें