Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :मूसलाधार बारिश से बगौटी मे दो भवन आए खतरे की जद में। सुरक्षित स्थानों में पनाह ली दोनों परिवारों ने

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

मूसलाधार बारिश से बगौटी मे दो भवन आए खतरे की जद में।

सुरक्षित स्थानों में पनाह ली दोनों परिवारों नेलगातार 3 दिन से चंपावत जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से अब नुकसान की खबरें सामने आने लगी है। लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बगोटी गांव में बारिश से प्रीतम राम पुत्र किशन राम ,शीशराम पुत्र हीराराम के भवन पूरी तरह खतरे की जद मे आ गए है। लेटी डूंगरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य पंडित प्रवीन पांडे ने बताया। क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से गांव में दो परिवारों के भवन पूरी तरह खतरे की जद आ गए हैं। दोनों परिवारों ने अन्यत्र सुरक्षित जगह में शरण ली हुई है।

पांडे ने बताया सूचना प्रशासन को दे दी गई है। कहा डूंगरा लेटी में उदय देव महाराज मंदिर का आंगन सुरक्षा दिवार को खतरा हो चुका है तथा सड़के भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। पंडित प्रवीन पांडे ने समस्त क्षेत्रवासियों से सुरक्षित स्थान में रहने, यात्रा न करने तथा किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना होने पर प्रशासन व उनसे संपर्क करने की अपील की है।

जरूरी खबरें