Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अज्ञात लोगों ने चीड़ के पेड़ पर चला दी कुल्हाड़ी लधीया घाटी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दिन भर रही बाधित।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

अज्ञात लोगों ने चीड़ के पेड़ पर चला दी कुल्हाड़ी लधीया घाटी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दिन भर रही बाधित।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के बुगा विरोड़ा में आज मंगलवार को अज्ञात लोगों के द्वारा चीड़ के पेड़ को काट डाला गया जिस कारण चीड़ का पेड़ मुख्य विद्युत लाइन में जा गिरा और लधीया घाटी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दिन भर बाधित हो गई। जिसके चलते लोगों को ठंड के सीजन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। और विद्युत कर्मी जंगल में दिनभर फाल्ट को ढूंढते रहे तब जाकर शाम को कहीं फाल्ट मिला और विद्युत व्यवस्था सुचारू की गई। विद्युत कर्मी नरेंद्र सिंह बोहरा ने बताया बुगा बिरोड़ा में अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से चीड़ के पेड़ को कुल्हाड़ी से काट दिया जिससे चीड़ का पेड़ टूट कर मुख्य लाइन में गिरा जिस कारण दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पाटी ब्लॉक के रीठा फीडर के डांडा,ककनई , सालटाण गोल डाडा ,नोलिया गांव ,रीठा साहब बाजार ,बिनवाल गांव ,दूबर कमलेख,बालातड़ी लदोली बाजार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। उन्होंने बताया दो-तीन दिन पूर्व भी पिपलाटी में अज्ञात लोगों का द्वारा चीड़ का पेड़ काटने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी।कहा वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई पर कोई संज्ञान उनके द्वारा नहीं लिया जा रहा है। और अज्ञात लोग चीड़ के हरे पेड़ों को काटे जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था बाधित होने से लोगों वह विद्युत कर्मियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी । लोगों के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से चीड़ के हरे पेड़ों को काटने वाले अराजक तत्वो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है वन विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए। फॉल्ट ठीक करने में लाइनमैन श्याम सिंह ,सतीश भट्ट, घनश्याम भट्ट ,नरेंद्र सिंह बोहरा आदि विद्युत कर्मी शामिल रहे।

जरूरी खबरें