Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड क्रांति दल ने लोहाघाट विधानसभा कार्यकारिणी का किया विस्तार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 31, 2025

उत्तराखंड क्रांति दल ने लोहाघाट विधानसभा कार्यकारिणी का किया विस्तार।

राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) और दरबान सिंह रजवार ने की 2027 विधानसभा चुनाव के लिए की विधायक प्रत्याशी की दावेदारी ।

पहले राज्य बनाया था अब राज्य बचाएंगे :अमित बिनवाललोहाघाट में आज 31 दिसंबर को उत्तराखंड क्रांति दल की यूकेडी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा लोहाघाट विधानसभा कार्य कारणी का विस्तार किया गया। बैठक यूकेडी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह मेहता व के0डी सुतेड़ी की अध्यक्षता तथा राजेंद्र पुनेठा के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति से दरबान सिंह रजवार को लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष, हिमांशु ओली को लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष ,महेश डिकटिया प्रभारी पाटी ब्लॉक, खिलानंद जोशी प्रभारी लधीया घाटी, श्रीमती इंदिरा कुलियाल महिला मोर्चा अध्यक्ष लधीयां घाटी, गोविंद बल्लभ पांडे मंडल अध्यक्ष मडलक , सरिता जोशी मंडल अध्यक्ष लधीया घाटी ,विपिन बोहरा अध्यक्ष ग्रामीण मंडल खेतीखान चुना गया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह मेहता को सर्वोच्च सलाहकार समिति सदस्य चुना गया राजेंद्र पुनेठा को पुनः केंद्रीय मंत्री बनाया गया। यूकेडी पदाधिकारियो ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी और आशा जताई उनके नेतृत्व में यूकेडी 2027 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया तथा दरबान सिंह रजवार ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए लोहाघाट विधानसभा से विधायक पद प्रत्याशी की दावेदारी भी पेश की कार्यक्रम में यूकेडी यूथ मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित बिनवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यूकेडी नेताओं ने कहा आज भाजपा शासन में जनता ,महंगाई ,बेरोजगारी महिला अपराधों से त्रस्त है, शिक्षा चिकित्सा और सड़क व्यवस्था पूरी तरह बदल है इस दौरान यूकेडी नेताओं ने अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच करने तथा मामले में नाम आने वाले भाजपा उत्तराखंड प्रभारी की गिरफ्तारी की मांग की गई। यूकेडी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित बिनवाल ने कहा पहले राज्य बनाया था अब राज्य बचाएंगे। उन्होंने सभी युवा साथियों को मातृशक्ति से यूकेडी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान गिरधर सिंह अधिकारी, भवान सिंह फर्त्याल, मोहन सिंह मेहता,गुमान सिंह, सुमित सिंह, संगम रजबार, विपिन बोहरा ,प्रकाश सिंह , नारायण सिंह,महेश चंद्र जोशी,शिवराज सिंहआदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें