Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:उत्तरायणी कोतिक में सीएम धामी ने लोह उद्यमी अमित कुमार को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली में गुलदार का महिला पर हमला बाल बाल बची जान। महिला ने दराती से किया गुलदार पर हमला।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

मंगोली में गुलदार का महिला पर हमला बाल बाल बची जान। महिला ने दराती से किया गुलदार पर हमला।

गांव में आक्रोश वन विभाग की टीम मौके पर। पूर्व में भी गांव में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है गुलदार।

मंगोली में फिर फैली गुलदार की दहशत। ग्राम प्रधान की अतिरिक्त पिंजरे लगाने की मांग। लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली में एक बार फिर से गुलदार ने अपनी दहशत फैला दी है। गुलदार ने आज रविवार शाम 4:00 बजे के लगभग घर से कुछ दूरी पर घास काट रही महिला जिया बोहरा पत्नी आनंद सिंह बोहरा पर अचानक हमला कर दिया। पर बहादुर जिया ने गुलदार पर दराती से वार कर अपनी जान बचाई। जिया बोहरा ने बन विभाग की टीम को बताया वह घास काट रही थी तभी गुलदार ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया उन्होंने गुलदार पर दराती से हमला किया तो गुलदार भाग गया। वह घबराकर ऊपर को भागी तो फिसल गई तो फिर से गुलदार ने उन पर हमला कर उन्हें नीचे खींचने की कोशिश की ।साथ में घास काट रही महिलाओं के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से जिया काफी दहशत में है ।ग्राम प्रधान रमेश राम के द्वारा तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद रेंजर लोहाघाट नारायण दत्त पांडे वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जिया से गुलदार के हमले की जानकारी ली। ग्राम प्रधान रमेश राम ने बताया पूर्व में गांव में एक व्यक्ति को गुलदार मौत के घाट उतार चुका है ।तब से गांव में गुलदार की दहशत फैली हुई है। और आज गुलदार ने फिर से महिला पर हमले का प्रयास किया गनीमत रही महिला की बहादुरी से उसकी जान बच गई ।अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। ग्राम प्रधान रमेश राम ,पूर्व प्रधान चाद बोहरा ,सरपंच नरेश सिंह बोरा ने बन विभाग से गांव में अतिरिक्त पिजड़े लगाने तथा गस्त बढ़ाने की मांग की है। ग्राम प्रधान रमेश राम ने वन विभाग से गुलदार को सूट आउट करने की मांग की है। उन्होंने कहा अगर मामले में लापरवाही बरती जाती है तो गुलदार फिर से पूर्व की भांति कोई बड़ा जानलेवा हमला कर सकता है ।उन्होंने कहा ग्रामीण काफी डरे हुए हैं महिलाओं व बच्चों को बड़ा खतरा हो गया है। मालूम हो मंगोली में पूर्व में गुलदार भुवन राम नाम के व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है।हालांकि वन विभाग के द्वारा एक गुलदार को पकड़ा भी गया है। पर आज हुए इस हमले से एक बार फिर मंगोली में गुलदार की दहशत फैल गई है। रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया कल क्षेत्र में पिजड़ों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा बनकर्मी लगातार गस्त करेंगे उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतनी की अपील की है।

जरूरी खबरें