Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट:बाइक से गिरकर महिला चोटिल हायर सेंटर रेफर/स्पीड ब्रेकर में उछलने से हुई दुर्घटना 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 15, 2025
बाइक से गिरकर महिला चोटिल हायर सेंटर रेफर बुधवार शाम को लोहाघाट के पर्यटक आवास गृह के पास सड़क में बने स्पीड ब्रेकर में  बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क में जा गिरी और बेहोश हो गई महिला के सर व चेहरे पर काफी चोटे आई घायल महिला की मदद के लिए मेहता ग्लास लोहाघाट के स्वामी माही मेहता व कांस्टेबल हेम महरा आगे आए दोनों ने बेहोश घायल महिला को मेहता की कार से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर आशीष जोशी व वार्ड बॉय हिमांशु मेहरा के द्वारा घायल महिला का उपचार किया गया डॉक्टर जोशी ने बताया महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है लेकिन महिला बेहोश हुई थी तथा सर की चोट की वजह से उन्हें सीटी स्कैन के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है कांस्टेबल मेहरा ने बताया महिला बागेश्वर की रहने वाली है और लोहाघाट के सुधरका गांव से महिलाओ को प्रशिक्षण देकर अपने सहकर्मी के साथ बाइक में बैठकर लोहाघाट को आ रही थी तभी यह दुर्घटना हुई

जरूरी खबरें