Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया संकष्ट हर (शंकर चौथ) चतुर्थी व्रत। परिवार की सुख शांति के लिए रखा व्रत

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

लोहाघाट महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया संकष्ट हर (शंकर चौथ) चतुर्थी व्रत।लोहाघाट में आज महिलाओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संकष्टहर चतुर्थी व्रत को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया नगर में जगह-जगह महिलाओं के द्वारा पूर्ण श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की । क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित प्रकाश पुनेठा के द्वारा लोहाघाट के शैरीगेर में शिव शक्ति पुजारी के आवास, कली गांव में शिव मंदिर , विमल मेहता के आवास तथा कलीगाव में पंच खली में पूजा अर्चना संपन्न कराई गई ।पूजा में गीता पुजारी गंगा पुजारी ,दया धोनी ,शोभा पांडे ,उमा फर्त्याल , नंदा देवी ,रीता बोहरा ,बसंती देवी ,दीपा मेहता, गीता मेहता शांति मेहता किरण मेहता आदि शामिल रही। पंडित प्रकाश पुनेठा ने बताया इस व्रत में परिवार में आए हुए संकटों के निवारण हेतु भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात रात्रि में चंद्रमा की पूजा के पश्चात व्रत पूर्ण होता हैं। शंकर चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया।

जरूरी खबरें