रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:यूसीसी पर पीजी कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 10, 2025
यूसीसी पर पीजी कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला
लोहाघाट l स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में ‘समान नागरिक संहिता’ पर कार्यशाला - ‘समान नागरिक संहिता-2025’ विषय पर आयोजित किया l कार्यशाला में अध्यक्षता डॉ. संगीता गुप्ता, प्राचार्य और कार्यक्रम की रुपरेखा डॉ. प्रकाश लखेड़ा, महाविद्यालय नोडल अधिकारी द्वारा किया गया l महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रों द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया जिसमें अध्यक्षता करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि ‘समान नागरिक संहिता 2025’ के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ से कहा कि जिनका विवाह दिनांक 26.03.2010 के पश्चात हुआ है, उन्हें विवाह पंजीकरण करना अनिवार्य है और उत्तराखण्ड सरकार और शासन द्वारा विवाह पंजीकरण कार्य वृहद रूप से नागरिकों को जागरूक तथा प्रेरित किया जा रहा है l 
डॉ. लखेड़ा ने समान नागरिक संहिता का दर्शन और सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य में लैंगिक समानता के पाँचवे लक्ष्य को पूरा करने तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के द्वारा समय-समय पर दिए फैसलों के अनुपालन में ‘समान नागरिक संहिता 2025’ उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू किया है l कार्यशाला में डॉ. मनोज कुमार एवं श्री बृजमोहन ने अपने विवाह पंजीकरण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि विवाह पंजीकरण में होने वाली व्यावहारिक समस्याओं से कैसे निपटा जाए कि जानकारी उन्होंने प्रतिभागियों को दी l कार्यशाला में उपस्थित डॉ. सीमा नेगी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. दिनेश राम, डॉ. बन्दना चंद, डॉ. अमिता टम्टा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सोनाली कार्तिक, डॉ. चंद्रकान्ता, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. नम्रता देव महार, डॉ. मीना कुमारी, श्री मयूर बाघरवाल, सुश्री ट्विंकल प्रकाश, श्रीमती चन्द्रा जोशी, श्री विनोद पटनी, श्रीमती मोहनी, चंद्र शेखर, उमेश, विवेक जोशी, अनुराग जोशी, संजीव प्रकाश, नीरज , राहुल, अतुल, सुनील, कमल, रमेश आदि उपस्थित रहे l