Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 6, 2025

जीआईसी दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवसलोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगाली चौड़ में विश्व पर्यावरण दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया ।जिसकी थीम से नो टू यूज सिंगल प्लास्टिक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधाकर जोशी व संचालन शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में शिक्षक सुशील कुमार जोशी व नीरज नाथ द्वारा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण दिवस की जानकारी व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई इसके साथ पेड़ों के क्यूआर कोड भी जेनरेट किए गए। वन विभाग क्षेत्र लोहाघाट के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में नीतू महर, ममता बोरा कविता आर्य क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही तो वही चित्रकला प्रतियोगिता में चांदनी भट्ट, कंचन चंद तथा अमृता प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही तथा दीपा ,काजल, कविता व कोमल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया बन बीट अधिकारी पीयूष बिष्ट, रोहित मेहता ,कल्याण सिंह सामंत व विभागीय श्रमिक मोहित जोशी ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य के साथ संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय परिसर में फूलदार, फलदार, छायादार व औषधि पौधों का रोपण किया इस अवसर पर शिक्षक दीपा बोरा, ज्योति राणा ,नवीन भट्ट ,जगदीश जोशी, ललित वर्मा, गार्गी गंगवार, कमलेश जोशी, कंचन आर्य, भुवन सिंह ,गणेश सिंह बोरा ,गायत्री जोशी ,अनीता कुवर, नेहा मेहरा, राहुल पाटनी ,व कार्यालय कर्मचारी अनुराग लेखक स्मृति द्वारा भी विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया इसके अलावा जिला विधिक प्राधिकरण की टीम के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधाकर जोशी द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश देकर जिला विधिक साक्षरता टीम व वन विभाग लोहाघाट को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें