Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विश्व साइकिल दिवस पखवाड़े के तहत साइकिल रैली का आयोजन युवाओं ने बड़ चढ़कर किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पखवाड़े के तहत साइकिल रैली का आयोजन युवाओं ने बड़ चढ़कर किया प्रतिभाग

आज रविवार को खेलो इंडिया साईं सेंटर,एथलेटिक्स स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियाँ (लोहाघाट) में फिट इंडिया के तहत विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा और संडे ऑन साइकिल के तहत जन जागरण अभियान साइकिल रैली व पद यात्रा का आयोजन किया गया l साइकिल रैली में बड़ी संख्या युवाओ ,आम जनमानस और जनप्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया lइस साइकिल महा जनजागरण अभियान रैली को निर्देशित कर रहे जिला क्रीड़ा अधिकारी चंपावत द्वारा सभी खिलाड़ियों,प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों को जीवन में साइकिल के महत्व से अवगत कराया गया l साथ ही साइकिल रैली के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रोत्साहित किया l खेलो इंडिया साईं सेंटर एथलेटिक्स के कोच मोहन सिंह राणा ने इस महा जनजागरण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा साइकिल चलाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी साइकिल का विशेष महत्व है उन्होंने कहा आज पूरे विश्व में ईंधन के लिए मारामारी चल रही है अगर हम प्रत्येक रविवार को साइकिल से आना-जाना करें तो काफी ईंधन की बचत होगी ।कहा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के द्वारा भी लोगों से हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने तथा अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने की अपील की गई है । उन्होंने कहा हमारे जीवनशैली में साइकिल का कितना महत्व है यह साइकिल रैली व पथ यात्रा और नारों तथा शपथ दिलाकर सभी को बताया गया l

जरूरी खबरें