रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बने युवा :डॉ रंजीत मेहता/ लोहाघाट में हुआ जोरदार स्वागत
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 11, 2025
पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सर्वोच्च अधिकारी का हमारे बीच आना ऐसा है जैसे कुआं प्यासे के पास आया हो: जिलाधिकारी
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश पर पालिका सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी नवनीत पांडे, डॉ रंजीत मेहता व अनुज खन्ना का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने समारोह मे अपने उद्बोधन में कहा उत्तराखंड में आगामी एक दशक चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए राज्य सरकार जो कार्य कर रही है, उसे देखते हुए यहां के लोगों के लिए यह अवसर उनकी तकदीर बदलेगा। उन्होंने कहा डॉक्टर मेहता आज राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच के साथ केंद्र व राज्य सरकार में अपनी प्रतिभा की ऐसी चमक बनाई है कि यहां प्यासा कुएं के पास नहीं बल्कि स्वयं कुआं प्यासे के पास आया है।
यह हम सबके लिए एक स्वर्णिम अवसर है। जिले में महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य एवं प्रतिभा को तराशने में एवं युवाओं को रोजगार के अवसर देने में डॉ मेहता एवं अनुज खन्ना अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।उन्होंने डॉ मेहता को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। जिले के लोगों की विशिष्ट सेवा कर रहे जिलाधिकारी नवनीत पांडे को सम्मानित करते हुए डॉ मेहता ने कहा कि चंपावत जिले के लिए इससे बड़ा स्वर्णिम अवसर कभी नहीं मिल सकता है जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी के रूप में नवनीत पांडे जैसे व्यक्ति जिले को मॉडल रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे रोजगार के लिए भटकने के बजाय रोजगार देने वाले बने।
यहां की प्रतिभाओं को तराशने में हम सब मदद करेंगे। आज डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर आपकी मुट्ठी में है, पीछे न देखकर आगे बढ़ते चलें, सफलता आपके चरण चूमने आएगी ।डॉ मेहता के साथ आए प्रमुख उद्यमी अनुज खन्ना ने अपने तथा डॉ मेहता के सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा डेटा सेंटर के जरिए यहां के युवाओं का भविष्य सुनिश्चित हो सकता है। यहां के उत्पादों की वैश्विक स्तर पर बड़ी मांग है। उन्होंने प्रदर्शनी में महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा उनमें कुछ नया करने की क्षमता है। नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जिलाधिकारी समेत डॉ मेहता, अनुज खन्ना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
तथा नगर के विकास के लिए ज्ञापन भी दिया। रंगकर्मी भैरव राय के संचालन में हुए समारोह में नवीन मुरारी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सोनिया आर्या, सांभवी मुरारी ने अपने विचार रखते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष जुकरिया,गोविंद बोहरा, जीवन गहतोड़ी, सीएस जोशी, टीकादेव खर्कवाल,भीम दत्त बगौली, आरएस बिष्ट, शिक्षाविद बी0डी0ओली समेत सभी सभासदों ने स्वागत किया। समारोह स्थल मे पहुंचने से पूर्व महिलाओं द्वारा उन पर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। डॉ मेहता ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को लेह से लाए गए शॉल ओढाकर उन्हें सम्मान दिया।
इस अवसर पर गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश पांडे, एसडीएम नितेश डांगर, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, ईओ सौरभ नेगी, रूप सिंह बोहरा, खुशाल सिंह मेहता, सुरेश ढेक, पान सिंह,योगेश मेहता, नरेश राय आदि लोग मौजूद थे।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जीवन के 100 वर्ष के घटनाक्रमों के गवाह बने शिक्षक मोती सिंह मेहता का जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सीईओ एवं जनरल सेक्रेटरी डॉ मेहता एवं उद्योगपति अनुज खन्ना ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ उनके चरण स्पर्श करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने भावपूर्ण स्वागत के लिए अभिभूत डॉ रणजीत मेहता समारोह में इतने भावुक हो गए कि उनकी आँखें नम हो गई । इस दौरान डॉक्टर मेहता अपने सहपाठियों के साथ बड़ी आत्मियता से मिले और अपने कॉलेज के जमाने के दिनों को याद किया। लोगों ने कहा डॉक्टर मेहता पूरे क्षेत्र की शान है।