Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पर हमले से जू0 हाई स्कूल शिक्षक संघ का कोई लेना देना नहीं: रमेश देव

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पर हमले से जू0 हाई स्कूल शिक्षक संघ का कोई लेना देना नहीं: रमेश देवप्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत के जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा पर हुए हमले पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने अपने को किनारे कर लिया है। लोहाघाट जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि बोहरा पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए हमले पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है संघ इस विवाद में नहीं पड़ेगा। रमेश देव ने कहा बोहरा द्वारा जनपद में जब भी कोई चुनाव होता है वह खुलकर शिक्षक कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन कर हमेशा विवादों में रहते हैं यहां तक की कर्मचारी नियमावली उल्लंघन में पूर्व में उनका निलंबन भी हो चुका है । देव ने जनपद के उन तमाम कर्मचारी नेताओं को हिदायत दी है कि कर्मचारी रहते हुए सिर्फ कर्मचारियों के हितों की बात होनी चाहिए साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए ना कि किसी राजनीतिक पार्टियों की पैरवी करनी चाहिए। रमेश देव ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी या कर्मचारी नेता को वास्तव में समाज के बीच में रहकर समाज सेवा का जज्बा रखता है तो वह सेवानिवृत्ति लेकर समाज के बीच में आए और समाज सेवा करें । शिक्षक का कार्य सिर्फ छात्रों को पढ़ाना है।

जरूरी खबरें