रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की अदिति पुनेठा का पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 1, 2026
अदिति पुनेठा का पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

पूर्व में उत्तीर्ण कर चुकी है उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा।


लोहाघाट की भूमलाई निवासी अदिति पुनेठा ने लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड (पीसीएस) परीक्षा शानदार सफलता हासिल की है। अदिति का पुलिस उपाध्यक्ष पद पर चयन हुआ है। अदिति ने पुलिस उपाधीक्षक पद में प्रथम रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अदिति पुनेठा पूर्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 45वीं रैंक हासिल कर चुकी है।अदिति एलआईसी शाखा प्रबंधक दीपक पुनेठा एवं श्रीमती भावना पुनेठा की सुपुत्री हैं। जो वर्तमान में लोहाघाट नगर में निवास करती हैं।अदिति की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल में तथा उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से संपन्न हुई।

राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने कहा उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अदिति पुनेठा एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा आशा करता हूं कि आप सदैव क्षेत्र का मान बढाए रखेंगी। अदिति की शानदार सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।