Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

: सिपाही से सेना में आफीसर बना लोहाघाट का नितिश

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 23, 2023
सिपाही से सेना में आफीसर बना लोहाघाट का नितिश लोहाघाट के बिशंग क्षेत्र के मल्ला ढेक निवासी नितीश सिंह ढेक के सेना में ऑफिसर बनने पर पूर्व सैनिक लीग और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। पूर्व सैनिक लीग संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव ने बताया कि मल्ला ढेक बिशंग के रहने वाले सूबेदार लाल सिंह ढेक के पुत्र नितीश सिंह ढेक तीन साल पहले पांच कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। नौकरी के दौरान युवा नीतीश ने कड़ी मेहनत और लगन से एसीसी क्लास परीक्षा उत्तीर्ण की। कै. देव ने बताया कि नितिश अभी आर्मी आफिसर की ट्रेनिंग के लिए आईएमए देहरादून आ गया है।वही नितिश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कुमाऊं रेजिमेंट को दिया है। पूर्व सैनिक लीग संगठन ने युवा की इस शानदार सफलता पर खुशी जताई।

जरूरी खबरें