Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मऊ मे 8 से 10 जुलाई तक होगा मां भगवती पूर्णिमा मेला महोत्सव का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 6, 2025

10 जुलाई को होगा मुख्य मेला। मां भगवती की निकलेगी विशाल रथ यात्रा। लोहाघाट।असाड़ी महोत्सव समिति मऊ के दिशा निर्देश में मऊ ग्राम सभा में 8 से 10 जुलाई तक मां भगवती पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए महोत्सव कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता उम्मेद सिंह बिष्ट ने बताया जन सहयोग से तीन दिनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कहा 8 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। कलश यात्रा मुख्य मेला स्थल से भगवती मंदिर तक निकाली जाएगी।उन्होंने बताया 8 और 9 जुलाई को बच्चों की खेलकूद , सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तथा 10 जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य मेले में मां भगवती की विशाल रथ यात्रा गांव से भगवती मंदिर तक निकाली जाएगी जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। उमेद सिंह बिष्ट ने बताया महोत्सव का आयोजन गांव में पहली बार किया जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है।महोत्सव में रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिव दत्त जोशी, शिवराज सिंह, हयात सिंह, मोहन सिंह ,लक्ष्मण सिंह, उमेद सिंह सामंत ,अरुण, जोधसिंह ,किशन सिंह ,दीवान सिंह, टिंकू धामी, चंचल सामंत सहित समस्त मऊ , चमरौली। पुनियाल व गंगाली के ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है।

जरूरी खबरें