Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट से गुमशुदा किशोर पहाडग़ंज नई दिल्ली से बरामद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 12, 2025

- बाराकोट से गुमशुदा किशोर पहाडग़ंज नई दिल्ली से बरामद। चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र से लापता किशोर को पुलिस ने पहाड़गंज (नई दिल्ली) से सकुशल बरामद किया है। थाना लोहाघाट में बीएनएस की धारा 140 (3) बनाम अज्ञात मामले मे बाराकोट निवासी गुमशुदा बालक की लोहाघाट थाना पुलिस ने पूछताछ करने के साथ-साथ सर्विलांस की मदद से तलाश करते हुये 11 अप्रैल शुक्रवार को पहाड़गंज नई दिल्ली क्षेत्र से सकुशल बरामद किया तथा आज परिजनों को सुपुर्द किया गया है l परिजनों के द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक संतोषी ने बताया छात्र को काउंसिलिंग के लिए तीन दिन के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन कार्यालय में रखा गया है।पुलिस टीम मे जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरीश प्रसाद ,हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह , कांस्टेबल गिरीश भट्ट सर्विलांस सैल चंपावत शामिल रहे l

जरूरी खबरें