Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट :हिटलर मार्केट में बगैर लाइसेंस के मीट बेचने वालों पर नगर पालिका का चला डंडा 6 मीट व्यापारियों के कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 29, 2024
लोहाघाट हिटलर मार्केट में बगैर लाइसेंस के मीट बेचने वालों पर नगर पालिका का चला डंडा 6 मीट व्यापारियों के कटे चालान शनिवार 29 जून को नगर पालिका लोहाघाट में नगर सीमा से लगे मीट व्यापारियों पर बगैर लाइसेंस के मीट बेचने पर कड़ी कार्रवाई की है नगर पालिका लोहाघाट के ईओ पूरन सिंह बोहरा नेतृत्व में नगर पालिका परिषद टीम द्वारा लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र से लगे हिटलर मार्केट में मीट व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया निरीक्षण में मीट व्यापारियों के पास मीट बेचने का लाइसेंस नहीं पाया क्या तथा दुकानो में काफी गंदगी व पॉलिथीन पाई गई जिस पर ईओ ने हिटलर मार्केट में अवैध रूप से खुली मीट की दुकाने पाये जाने पर 6 व्यापारियों का तीन हजार रुपये का चालान किया। ईओ पूरन सिंह बोरा ने कहा अधिकतर मीट व्यवसायी बिना लाइसेंस के मांस बेचते पाए गए तथा कुछ व्यवसायों द्वारा दुकानों के आगे गंदगी भी की है। उन्होने कहा लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मीट व्यापारियों ने अवैध रूप से दुकाने खोली गई है ईओ ने कहा सभी मीट व्यापारियों को मीट मंडी में ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं अन्यत्र दुकान खोलने की स्थिति में संबंध के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। अभियान अभियान में प्रमोद महर, राजकुमार बिष्ट, कैलाश उपाध्याय, पियूष पांडेय, संदीप बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें