Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुनस्यारी:चुनाव ड्यूटी जाने के दौरान मतदान कर्मी की हृदय गति रुकने से निधन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 23, 2025

चुनाव ड्यूटी जाने के दौरान मतदान कर्मी की हृदय गति रुकने से निधनमतदान कर्मी मनीष पंत( 44) की आज चुनाव ड्यूटी को जाने के दौरान पिथौरागढ़ जनपद के मुन्स्यारी गोल्फा में हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई है। मनीष पंत आज अपनी टीम के साथ मुनस्यारी में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी अचानक उच्च हिमालय क्षेत्र गोल्फा में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका दुखद निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक मनीष और उनकी टीम लगभग 40 किलोमीटर गाड़ी का सफर कर अपने पोलिंग बूथ भैंस कोट पहुंचने के लिए खड़ी चढ़ाई को चढ़ना शुरू किया लेकिन आधे रास्ते पर ही पहुंचे थे कि अचानक मनीष पंत के सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। इससे पहले कि उनके साथी कुछ समझ पाते उन्होंने दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार, उनके आकस्मिक निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।सूचना के बाद तहसील प्रशासन द्वारा उनके शव को रेस्क्यू करने के लिए टीम भेजी गई। उनकी जगह अन्य कर्मी को मतदान केंद्र की ओर रवाना कर दिया गया है। मनीष पंत के आकस्मिक निधन की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी जाने के दौरान एक पीठासीन अधिकारी का पैर फिसलने से पैर फ्रैक्चर हो गया है।

जरूरी खबरें