Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:बेतालघाट फायरिंग मामले में सीओ पर विभागीय कार्रवाई और थानाध्यक्ष निलंबित।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

बेतालघाट फायरिंग मामले में सीओ पर विभागीय कार्रवाई और थानाध्यक्ष निलंबित।

नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक में पंचायत प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद खड़ा कर दिया है। तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है वहीं बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। 14 अगस्त को प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव के दौरान गहमागहमी और विवाद के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए। घटना के बाद विपक्षी दलों ने प्रशासन पर पक्षपात और लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी। निर्वाचन आयोग की इस सख्ती से साफ है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी या हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जरूरी खबरें