Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल : ओखल कांडा में बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

नैनीताल : ओखल कांडा में बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत ।

नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में आज भीषण सड़क हादसा हो गया।बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई।इस हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।जानकारी के मुताबिक हादसा ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ।बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया।स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे।हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों में दो पुरुष व एक महिला शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच की।

जरूरी खबरें