रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:भवाली बाजार में लगी भीषण आग से करोड़ो का हुआ नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 3, 2025
भवाली बाजार में लगी भीषण आग, करोड़ो का हुआ नुकसान।
नैनीताल के भवाली बाजार में मन्दिर के समीप दुकानों में सोमवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई । अग्निकांड से दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग के विकराल रूप लेने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग पर काफी देर तक काबू नहीं पाया जा सका । आग बुझाने के लिये नैनीताल व अन्य स्थानों से फायर ब्रिगेड की टीमें बुलाई गई । मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है। भवाली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग में काबू पाने के प्रयास किये फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।