Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में एनएच की लापरवाही बनी दुर्घटना का सबब अधूरे कलमठ में गिरी बाइक महीनों से अधूरे पड़े कलमठ ।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

लोहाघाट में एनएच की लापरवाही बनी दुर्घटना का सबब अधूरे कलमठ में गिरी बाइक ।

दुर्घटना में बाल बाल बची बाइक सवार की जान लोगों में गहरी नाराजगी। एनएच के अधिकारियों पर मुकद्दमा दर्ज करने की मांग।

आखिर जिसकी आशंका थी वही हुआ।लोहाघाट में एनएच विभाग के द्वारा पिछले कई महीनो से खोदे गए कलमठ अधूरे छोड़ दिए गए है।जिनका निर्माण कार्य महीनो बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। चिन्मय हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। आज शुक्रवार शाम 7:15 के लगभग लोहाघाट से प्रेम नगर की ओर जा रहा बाइक सवार लोहाघाट के आरा मशीन से आगे खोदे गए कलमठ में बाइक सहित जा गिरे। हालांकि बाइक सवार को दुर्घटना में गंभीर चोटे नहीं आई। आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा किसी तरह बाइक व सवार को गड्ढे से निकला गया। मामले को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों ने कहा एनएच के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही अब जनता पर की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग में जनता की सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। कई बार कहने के बावजूद भी कलमठ निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है ।जबकि मामले में जिलाधिकारी के द्वारा एनएच के अधिकारियों को कलमठ निर्माण का कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द कलमठ निर्माण का कार्य पूर्ण करने की मांग की है। प्रत्यक्ष दार्शियों ने कहा दुर्घटना में बाइक सवार की जान बाल बाल बच गई। लोगों ने प्रशासन से एनएच के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने व जनता की जान से खिलवाड़ करने के आरोप मे मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की है। कहा निर्माण स्थल मे चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं।

जरूरी खबरें