Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही बधाई अस्पताल में मरीजों का जाना हाल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 3, 2025

धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई अस्पताल में मरीजों का जाना हाल। उत्तराखंड में धामी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार के तीन साल बेमिसाल के लिए शुभकामनाएं दी ।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को पूछा इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलों का वितरण भी किया ।पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली व नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ने कहा धामी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के आज तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं ।इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है कहा अपने तीन साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं,किसानों, युवाओं ,खिलाड़ियों तथा आम जनता के लिए कई योजनाएं संचालित की तथा उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले व कदम उठाए हैं ।कहा सरकार के सफल तीन साल के कार्यकाल के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हैं आशा करते हैं मुख्यमंत्री धामी लंबे समय तक इसी प्रकार उत्तराखंड की जनता की सेवा करते रहें। इस दौरान चंद्रशेखर बगोली, सचिन जोशी लोहित खोलिया, सूरज कुमार,कैलाश चंद्र पांडे, अर्जुन मेहरा, गंगा देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें