Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऑरेंज अलर्ट : 03 सितम्बर को चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द*

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

ऑरेंज अलर्ट : 03 सितम्बर को चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द*

जनपद चम्पावत अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को पूर्णतः बन्द रहेगा।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चम्पावत श्री जयवर्धन शर्मा ने कहा कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। उन्होंने कहा सम्बन्धित विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो। किसी भी विद्यालय/संस्था द्वारा आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उनके विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें