Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में पंचायत चुनाव मतगणना शुरू कड़ी सुरक्षा के बीच खुले स्ट्रांग रूम के ताले

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 31, 2025

लोहाघाट में पंचायत चुनाव मतगणना शुरू कड़ी सुरक्षा के बीच खुले स्ट्रांग रूम के तालेलोहाघाट ब्लॉक में पंचायत चुनाव की मतगणना कार्य शुरू हो गया। 31 जुलाई सुबह 8:00 बजे प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी एस खाती , रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी तथा तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम के ताले खोलें गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटियों को मतगणना स्थल में मतदान कर्मियों के द्वारा लाया गया। जहां मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील किया गया है। सबसे पहले ग्राम प्रधान सदस्य व ग्राम प्रधान के मतों की गणना की जाएगी इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना होगी। मत गणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पूरी तैयारी की गई है। जिले के चारों ब्लाकों में मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है।

जरूरी खबरें