Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:एस्मा लगाए जाने के विरोध पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।तानाशाही पर उतर आई है भाजपा सरकार: फर्

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

एस्मा लगाए जाने के विरोध पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

तानाशाही पर उतर आई है भाजपा सरकार: फर्त्याल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल का पहली बार पाटी व खेतीखान पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।पाटी( चंपावत)कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त चंपावत जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल आज शुक्रवार को पहली बार जिले के खेतीखान व पाटी क्षेत्र में पहुंचे। जहां कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा चिराग फर्त्याल के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को काफी मजबूती मिली है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में उपनल कर्मियों की हड़ताल को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए लगाए गए एस्मा का कड़ा विरोध किया तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में खेतीखान व पाटी बाजार में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा भाजपा सरकार कर्मचारियों व जनता की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। कर्मचारियों की आवाज व समस्याओं सुना तक नहीं जा रहा है ।उनकी हड़ताल को समाप्त करने के लिए एस्मा तक लगा दिया गया है। अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने पर पुलिस को आगे कर आंदोलन को दबाया जा रहा है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। फर्त्याल ने कहा सरकार की दमनकारी नीतियों का कांग्रेस पार्टी पूरा विरोध करेगी अगर सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई जनता व कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया तो कांग्रेस जल्द ही एक बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ करेगी।उन्होंने कहा भाजपा अपनी दमनकारी नीतियों के कारण 2027 में सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने कहा आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है ।प्रदेश की शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क आदि व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्यमंत्री की विधानसभा में जनता बेहाल है आज भी मरीजों को डोलियों में ढोया जा रहा है ।सरकारी विद्यालयो में शिक्षक न होने से अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजने को मजबूर है। जंगली जानवरों के द्वारा खेती को पूरी तरह बर्बाद किया जा रहा है ।जिस कारण पर्वतीय क्षेत्र से बड़ी तादात में पलायन हो रहा है ।पर सरकार के द्वारा कोई ठोस नीति नहीं बनाई जा रही है ।जंगली जानवरों ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है और सरकार सोई हुई है।फर्त्याल ने कहा इसका जवाब जनता भाजपा सरकार को 2027 में देगी। इस दौरान प्रमोद बड़ेला ,पवन, अनिल बोहरा ,सोनू, नरेंद्र सिंह बोरा, रोशन ,गिरिराज देवपा, गोपाल मनराल ,राजेश ओली, गणेशाराम ,सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें