Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार में देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

हरिद्वार में देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

हरिद्वार के सर्वानंद घाट के सामने चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई।बस देहरादून से दिल्ली की और जा रही थी बस में कई यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार बस से डीजल लीक होने के कारण आग लगने की घटना हुई।देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। पर चालक की सतर्कता और सूझबूझ से सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकाल गए।ड्राइवर और यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि यात्रियों का सामान बस के साथ जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जरूरी खबरें