Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:49 शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बनबसा:प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती, अनियमितताओं पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति शुरु

चंपावत:जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे डीएम मनीष कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित

लोहाघाट:दिनदहाड़े पालिका की नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:2 महीने मे 2 गुरू की नियुक्ति विद्यालय में एक भी गुरू उपस्थित नहीं ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

2 महीने मे 2 गुरू की नियुक्ति विद्यालय में एक भी गुरू उपस्थित नहीं ।

नौनिहालों के भविष्य के साथ शिक्षा विभाग का बड़ा खिलवाड़। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ रा0 उच्च प्राथमिक विद्यालय बांस बसवाड़ी में शिक्षा विभाग के द्वारा दो महीने के भीतर दो-दो शिक्षकों की तैनाती की पर विद्यालय में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं है। मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा शिक्षकों की तैनाती न होने के कारण उनके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया। विद्यालय में गणित, इंग्लिश व विज्ञान के शिक्षक तक नहीं है। कहा शिक्षा विभाग को कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बांस बसवाड़ी चंद्रकला व ग्रामीणों के द्वारा बताया गया विद्यालय में वर्तमान में 14 छात्र छात्राएं अध्यनरत है।31 अक्टूबर 2025 को विद्यालय के एक शिक्षक के सेवानिवृत हो जाने के कारण विद्यालय में एकल शिक्षक कार्यरत है ।जो हिंदी विषय के हैं उन्होंने कहा जिस कारण बच्चों के गणित ,विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है ।जिस कारण बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा पूर्व में इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था ।जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक के द्वारा बांस बसवाड़ी के विद्यालय में सहायक अध्यापक रवि शंकर को तैनाती दी गई थी पर उक्त अध्यापक के द्वारा अध्ययन तिथि तक कार्य भार ग्रहण नहीं किया गया इसके बाद रा0 प्राथमिक विद्यालय देवीधार में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार को अस्थाई रूप से रवि शंकर के द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक शिक्षण कार्य हेतु राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांस बांसवाड़ा में नियुक्त किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने कहा दो महीने में दो-दो शिक्षकों की तैनाती के बावजूद वर्तमान में विद्यालय में दोनों में से एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है ।साथ ही चेतावनी दी है अगर विद्यालय में जल्द शिक्षक की तैनाती नहीं की गई तो अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ।ग्रामीणों ने कहा एक और सरकार राजकीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं देने के दावे करती है पर ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है ।जिस कारण अभिभावकों का मोह सरकारी विद्यालयों से भंग हो चुका है और गांव से पलायन का यह एक मुख्य कारण बनते जा रहा है। नाराजगी जताने में देवेंद्र सिंह मेहता ,राम सिंह बिष्ट ,गणेश सिंह मेहता ,लच्छी राम ,बाली राम ,नैन सिंह मेहता क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि विक्रम सिंह ,तारा सिंह ,हीरा सिंह ,डुगर सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें